डॉ. रवीन्द्र नारायण पहलवान

कवि · लेखक · फिलेटेलिस्ट · न्यूमिस्मैटिस्ट · भारत संचार दूत

मुख पृष्ठमूल्य — नि:शुल्क · पृष्ठ 1

जीवन कविता बन जाए…

अपने शब्दों में — एक आत्म-परिचय

डॉ. रवीन्द्र नारायण पहलवान
कवि एवं लेखक — डॉ. रवीन्द्र नारायण पहलवान
आमुख — मैं हूँ

मैं एक जिज्ञासु व्यक्ति हूँ। ज्ञान की खोज मेरी प्रकृति और प्रवृत्ति है। ओशो जब आचार्य रजनीश थे, तब जबलपुर में उन्हें नज़दीक से सुनने और गुनने का सुअवसर मिला। श्री जे. कृष्णमूर्ति को पढ़ने का अवसर भी मिला।

ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद का गहन अध्ययन मेरा सौभाग्य है। नैनी (इलाहाबाद) का मॉन्टेसरी स्कूल, महारानी लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय सीहोर, शासकीय सुभाष मिडिल स्कूल सीहोर में मेरी प्रारंभिक शिक्षा हुई। श्री पीताम्बर शर्मा मेरे प्रिय गुरु रहे, उनके हस्ताक्षर वाला एक प्रमाण-पत्र आज भी मेरे पास सुरक्षित है। सीहोर के आदरणीय अलोपीदीन और श्रीमती प्रियम कुलश्रेष्ठ ने अंग्रेज़ी भाषा का ज्ञान दिया।

फिलेटेलिक डिप्लोमा
इंडिपेक्स-1973 · काँस्य-पदक डिप्लोमा
मैंने कभी भी किसी दूसरे जैसा बनने का प्रयास नहीं किया, इसलिए मैं, मैं ही बना रहा।

साहित्य पृष्ठ · कविताएँ

जीवन की पंक्तियाँ

प्रमुख रचना

हमने बहुत तरक़्क़ी की है

सीहोर, मध्य प्रदेश

हम बिना चीर-फाड़ केऑपरेशन कर सकते हैं

हमने बहुत तरक़्क़ी की है

हम देश-विदेश में पल भर मेंदूरभाष पर बात कर सकते हैं

हमने बहुत तरक़्क़ी की है

हम चाँद परघूम सकते हैं

हमने बहुत तरक़्क़ी की है

हम कुछ ही घंटों मेंअमेरिका पहुँच सकते हैं

हमने बहुत तरक़्क़ी की है

हम मंगल परयान उतार सकते हैं

हमने बहुत तरक़्क़ी की है

बस केवल इतनी तरक़्क़ी करना बाक़ी हैकि इंसानों के दिलों में उतर सकें

— रवीन्द्र नारायण पहलवान

अन्य कविताएँ

ग्रंथ सूची · पुस्तकें

काव्य संकलन 9 · संस्मरण 1 · अनुवाद 3 · संकलन 1

पुस्तकें

साहित्य के प्रति बचपन से ही प्रेम रहा — शायद इसी का परिणाम है पुस्तकों का सृजन। साथ ही उनकी रचनाओं के मराठी, मालवी एवं कश्मीरी अनुवाद और प्रतिनिधि संकलन भी प्रकाशित हुए।

अभिव्यक्ति
022000

अभिव्यक्ति

काव्य संकलन

अभिव्यक्ति पर विचार
प्रेस2000

अभिव्यक्ति पर विचार

नईदुनिया · ‘अभिव्यक्ति’ के लोकार्पण की रिपोर्ट

तुम्हारी खिड़की
032008

तुम्हारी खिड़की

काव्य संकलन

कल शाम
042002

कल शाम

काव्य संकलन

ये मुम्किन नहीं है
052008

ये मुम्किन नहीं है

संस्मरण

संपादित एवं मार्गदर्शन

  • अनुभूति
  • समय के साथ
  • निमाड़ की माटी मालवा की छाँव
  • मार्गदर्शक — हम अड़तीस

संकलनों में सम्मिलित

  • सदी के अंत में · वंदे मातरम् · प्रतीति · पूर्वा · एकलव्य · शाश्वत भारती · पंचामृत · अनुभूति · काव्य प्रवाह · सुमन काव्य · इंदौर के ग्यारह कवि · निमाड़ की माटी मालवा की छाँव · नीलकमल · राष्ट्रीयता के स्वर · काव्यांजलि · विदुषी · अभिप्राय · हम अड़तीस · दस्तक
  • लघु काव्य संकलन — आस्था, पौरुष, “सरहद पर जान की बाज़ी”

साहित्यिक सम्मान

  • शाइरे वतन
  • शाने अदब
  • काव्य सुमन
  • हिन्दी साहित्य सृजन सम्मान — 2007
  • हिन्दी साहित्य सृजन सम्मान, भारत संचार निगम लिमिटेड — 2008

सदस्यता

  • अध्यक्ष — साहित्यिक संस्था “रुचिर”
  • पूर्व सह-सचिव (साहित्य) — श्री मध्य भारत हिन्दी साहित्य समिति, इंदौर
  • आजीवन सदस्य — हिन्दी परिवार
  • आजीवन सदस्य — म.प्र. लेखक संघ, इंदौर इकाई
  • सदस्य — इंडियन सोसायटी ऑफ़ ऑथर्स, इंदौर इकाई

काव्य पत्रक — “रवीन्द्र पहलवान की कविताएँ”, “मंगलकामनाएँ” तथा अनेक अन्य पत्रक प्रकाशित। मराठी अनुवाद — काव्य पत्रक “आज मला वाटत आहे” प्रकाशित। समीक्षाएँ प्रकाशित। आकाशवाणी इंदौर तथा फिलीपाइन्स रेडियो से कविताएँ प्रसारित। रोटरी क्लब ऑफ़ इंदौर अपटाउन के साप्ताहिक मुखपत्र के पूर्व कार्यकारी संपादक; रोटरी अंतरराष्ट्रीय मंडल 3040 की जी.एम.एल. पत्रिका के नौ वर्षों तक संपादक।

सम्मान एवं गतिविधियाँ

सम्मान एवं गतिविधियाँ

सम्मान एवं गतिविधियाँ

फिलेटेली, दूरसंचार, खेल और रंगमंच — जो भी हाथ में लिया, पूरे मन से लिया।

भारत संचार दूत
2002

भारत संचार दूत

राष्ट्रीय अलंकरण

तत्कालीन केन्द्रीय संचार मंत्री श्री तपन सिकदर से राष्ट्रीय अलंकरण स्वीकार करते हुए — 8 मई 2002, इंदौर।

अंतरराष्ट्रीय पदक
1973

अंतरराष्ट्रीय पदक

इंडिपेक्स-1973

म.प्र. के प्रथम अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं में से एक — इंडिया इंटरनेशनल फिलेटेलिक एक्ज़िबिशन, 14–23 नवम्बर 1973।

वंश-वृक्ष

पहलवान परिवार वंशावली

पहलवान परिवार वंशावली

मुग़ल दरबार के इतिहासकार पंडित आनन्द राम से डॉ. रवीन्द्र नारायण तक — नौ पीढ़ियों की वंशावली, जुलाई 2008 में अंकित।

जुलाई 2008 · 84 सदस्य

  • स्वर्गवास
  • विवाह
  • अज्ञात नाम अज्ञात
पहलवान परिवार — सामूहिक छायाचित्र
प्रदीप, अवनेन्द्र, रवीन्द्र, ज्ञानेन्द्र, डॉ. दीपप्रीति, अमिता, निशा, राजरानी, राजेन्द्र, निधि, गीताऋचा, मोहित, पुनीत, रीतू, विनायक, रोहित
पंडित आनन्द राम जी पहलवानपंडित देवी सहाय जी पहलवानपंडित अयोध्या प्रसाद जी पहलवानपं. द्वारका नाथ जी पहलवानपं. राधेकृष्ण जी पहलवानपं. प्यारेलाल जी पहलवानपं. इन्द्रनारायण जी पहलवानसीहोर में स्वर्गवास (1910)पं. हर नारायण जी पहलवानजोधपुर में स्वर्गवासपं. ......... नारायण जी पहलवानपं. विश्वेश्वर नाथ जी पहलवानपं. सूरज नाथ जी पहलवानजयपुर में स्वर्गवास (1900)...................पं. भोलानाथ से विवाहपं. उपेन्द्र नारायण जी पहलवानसीहोर में स्वर्गवास 1968पं. उदित नारायण जी पहलवानप्लेग रोग के कारण वर्ष 1914में भोपाल में स्वर्गवासपं. राज नारायण जी शिवपुरीपं. राम जी शिवपुरीपं. जगदीश जी शिवपुरीसुमित्रानीरजाऊषाआशापरमेश्वरनाथज्ञान नाथत्रिभुवनसरितासीमाश्याम नारायणकैलाश नारायणराज कुमारीचाँद नारायणसुशीलाओम नारायणआनन्द नारायणपद्मापं. महेन्द्र नारायण जी पहलवानलक्ष्मी वतीपं. राम प्रसाद रैना से विवाहतारा वतीपं. जानकी नाथ रैना से विवाहधनराज वतीपं. मदन मोहन दर से विवाहकमला वतीपं. अयोध्या नाथ मिच्चू से विवाहपं. राजेन्द्र नारायण जी पहलवानपं. नरेन्द्र नारायणपुष्पावतीदिल्ली के पं. श्याम सुन्दर कौलसे विवाहपं. सुरेन्द्रसत्येन्द्रविजयेन्द्रशैलेन्द्रहेमलतादिल्ली के पं. अशोक गंजू से विवाहप्रियंकाभोपाल केपं. अनिल शर्मासे विवाहवरुणसंजयबरखाहर्षअनिरुद्धअनुभा दिल्ली केपं. रजनीश जादू से विवाहअंशुलनिवेदितामानसीचित्रांशरोहनसुशांतदेवांगीगौरवकुमकुमभोपाल के पं. बृज मोहन किचलू से विवाहडॉ. रवीन्द्र नारायणज्ञानेन्द्र नारायणअवनेन्द्र नारायणविनीताइन्दौर के श्री संजय जगदाले से विवाहडॉ. दीपप्रदीपआदित्यमनीषाआरतीऋषिराहुलऋतुइन्दौर के श्री सुन्दर गुर्जरसे विवाहपुनीतऋचाविनायकगौरवउत्तराजम्मू के पं. राजेश खजूरिया से विवाहरोहितमोहितकार्तिकेयसुप्रिया

पूरी वंशावली चौड़ाई में समेटी गई है।

विशेष आभार

आभार

आभार

जिनके स्नेह, प्रेरणा और सहयोग के लिए हृदय से आभार।

छायाचित्र प्रतीक्षित
राहुल जैन

राहुल जैन

श्री राहुल जैन ने इस वेबसाइट को बनाने की पहल की। www.thechhapaihub.com

छायाचित्र प्रतीक्षित
सचिन राय

सचिन राय

निजी सहायक

श्री सचिन राय को रवीन्द्र पहलवान ने अपना निजी सहायक मनोनीत किया है।

छायाचित्र प्रतीक्षित
वेबक्राफ्ट सॉल्यूशंस

वेबक्राफ्ट सॉल्यूशंस

इस वेबसाइट का निर्माण हिमांशु (वेबक्राफ्ट सॉल्यूशंस) द्वारा किया गया है।
संपर्क: 7999825085

पत्र संपादक के नाम

प्रतिक्रियाएँ

प्रतिक्रियाएँ

उनकी रचनाओं पर प्रकाशित प्रतिक्रियाएँ।

कविताओं की आत्मा

डॉ. रवीन्द्र पहलवान की कविताएँ यथार्थवादी हैं। यथार्थ ही कविताओं की आत्मा है, कोई संशय नहीं है।
शीला राजेन्द्र दुबेमुम्बई

विचार मंथित

मुझे आपकी छोटी-छोटी कसी हुई रचनाओं ने सर्वाधिक प्रभावित किया। रचनाएँ भाव-प्रवण, विचार-मंथित एवं कलात्मक ढंग से कसी हुई प्रभावी हैं।
चन्द्रसेन विराट

मुहाफ़िज़

मूल्यों की जो हालत इन दिनों हो रही है, इसमें इनका मुहाफ़िज़ होकर यह संकलन आया है।
नईम

डॉ. प्रभाकर माचवे

डॉ. पहलवान की “प्रश्न और उत्तर” शीर्षक की कविता को डॉ. प्रभाकर माचवे ने “चौथा संसार” समाचार-पत्र के संपादकीय में शामिल किया था।
शिवनाथ सिंह तोमर

संपर्क

पत्र-व्यवहार

पत्र-व्यवहार

पाठकों, प्रकाशकों एवं मित्रों के पत्रों का सदैव स्वागत है।

जीवन कविता बन जाए…

पत्र-व्यवहार

16, नीर नगर, बिचोली, इन्दौर, म.प्र. — 452016

दूरभाष

94071 21766

सीहोर, मध्य प्रदेश